कासगंज (उप्र), 13 जून (
ए)। यूपी के कासगंज जिले में भारी बारिश और तूफ़ान के बीच एक परिवार के तीन सदस्यों पति-पत्नी और उनकी चार साल की बेटी – की मौत घर की छत गिरने से हो गई। यह जानकारी शनिवार को एक अधिकारी ने दी है।
ज़िला प्रशासन के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को सिधपुरा इलाके के शेखूपुरा गाँव में हुई। परिवार के सदस्य घर के अंदर सो रहे थे, तभी छत गिर गई और सभी लोग मलबे के नीचे दब गए।
पुलिस ने बताया कि वीरभान (35) और उनकी पत्नी नीलम (33) तथा उनकी चार साल की बेटी काव्या की मौके पर ही मौत हो गई।