शाहजहांपुर: (13 जून)। यूपी के शाहजहांपुर जिले में एक साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के आरोपी के पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद, लोगों की भीड़ ने कथित तौर पर पुलिस चौकी पर पथराव किया। यह जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हिंसा के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान गुड्डू शर्मा के तौर पर हुई है, जो बच्ची को जानता था और उसने कथित तौर पर बच्ची का यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने बताया कि यह कथित घटना मंगलवार को खुटार पुलिस स्टेशन इलाके में हुई।