महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म

राष्ट्रीय
Spread the love

हैदराबाद, 27 अक्टूबर (ए) हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में 27 वर्षीय एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया।

महिला का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों में एक ने बताया कि महिला ने अस्पताल में मंगलवार शाम ऑपरेशन (सी-सेक्शन) की मदद से एक लड़का और तीन लड़कियों को जन्म दिया। डॉक्टरों ने बताया कि मां और बच्चे स्वस्थ हैं तथा नवजात शिशुओं का वजन एक किलोग्राम से ज्यादा है।मह‍िला के पहले से ही दो बच्चे हैं और दोनों प्रसव सामान्य हुए थे. तीसरी बार में मह‍िला ने चार बच्चों को जन्म द‍िया. मह‍िला को पहले से ही मालूम था क‍ि उसके गर्भ में 4 बच्चे हैं. ये ऑपरेशन डॉक्टर सोहेबा शुकूर, डॉक्टर विद्या, डॉक्टर इशरथ सहित प्रसूति विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया गया था और एनेस्थीसिया टीम में डॉक्टर शाकीब, डॉक्टर शहरबानो, डॉक्टर सचिन नारखेड़े और डॉक्टर राफे नियोनेटोलॉजिस्ट थे. डॉक्टर ने बताया क‍ि एक बच्चे का वजन 1500 ग्राम और 3 बच्चियों का वजन 1500 ग्राम, 1400 ग्राम और 1300 ग्राम हैं. सभी बच्चे और मां स्वस्थ है।