नोएडा, 14 नवंबर (ए) उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र में एक युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के भाई ने आरोप लगाया है कि उसकी चाची के साथ उसके अवैध संबंध थे और वह उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करती थी और इसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या की। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि हमीरपुर निवासी बृजेश ने शनिवार सुबह थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके भाई अनिल कुमार के चाची उमा के साथ अवैध संबंध थे। अनिल उनसे मिलने ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित उनके घर गया था।
बृजेश का आरोप है कि उमा उसके भाई को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करती थी और इससे परेशान होकर अनिल ने 11 नवंबर की रात नॉर्थ विंड सोसाइटी के सामने सर्विस रोड पर एक पेड़ की डाल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उसने बताया कि वह वर्तमान में नोएडा के सेक्टर-17 में रहता है।
पुलिस ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जार ही है।
