धर्म और जाति के नाम पर नहीं, मुद्दों पर लड़े जाएंगे भविष्य के चुनाव : आजम खान

राष्ट्रीय
Spread the love

रामपुर (उप्र): 19 नवंबर (ए) समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सिर्फ नफरत की सियासत करने का परोक्ष रूप से आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को दावा किया कि भविष्य के चुनाव धर्म और जाति के आधार पर नहीं लड़े जाएंगे।

गाजियाबाद की डासना जेल से बुधवार शाम रिहा होने के एक दिन बाद रामपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में खान ने भाजपा पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अब लोगों को समझ में आने लगा है कि धर्म के नाम पर समुदायों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, इसलिये भविष्य के चुनाव धर्म और जाति के आधार पर नहीं लड़े जाएंगे।