एमपीएससी ने प्रश्नपत्र लीक होने की बात सामने आने के बाद औषधि निरीक्षक भर्ती प्रक्रिया रद्द की

राष्ट्रीय
Spread the love

मुंबई: 26 अगस्त (ए) महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में औषधि निरीक्षक समूह-बी के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी है। यह फैसला इस साल की शुरुआत में हुई परीक्षा में कथित अनियमितताओं की बात सामने आने के बाद किया गया।

आयोग ने मंगलवार को इन पदों के लिए नए सिरे से परीक्षा कराने का फैसला किया। आयोग ने कहा कि यह कदम सभी अभ्यर्थियों को निष्पक्ष और समान अवसर देने तथा परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए जरूरी है।