कोलकाता: 30 अप्रैल (ए) कलकत्ता उच्च न्यायालय उस याचिका पर आज सुनवाई करेगा जिसमें आरोप लगाया गया है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतगणना के लिए पर्यवेक्षक के रूप में निर्वाचन आयोग द्वारा केवल केंद्रीय कर्मी ही नियुक्त किए गए हैं।
इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति कृष्णा राव दोपहर भोज के बाद के सत्र में करेंगे।
