असम में बाढ़ के हालात और बिगड़े, 22 जिलों के 3.40 लाख लोग प्रभावित

राष्ट्रीय
Spread the love

गुवाहाटी, 30 अगस्त (ए) असम में बाढ़ की स्थिति बुधवार को और खराब हो गई, जिससे 22 जिलों में 3.40 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए क्योंकि ब्रह्मपुत्र नदी और उसकी सहायक नदियों के जल स्तर में वृद्धि जारी है। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।.

मंगलवार तक राज्य के 21 जिलों में करीब 3.07 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए थे। हालांकि, इस वर्ष बाढ़ जनित घटनाओं में मौत के मामलों की संख्या 15 बनी हुई है।.