कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

राष्ट्रीय
Spread the love

नई दिल्ली,12 अगस्त एएनएस ।कांग्रेस नेता और पार्टी के तेजतर्रार प्रवक्ता राजीव त्यागी का दिल का दौरा से आज  निधन हो गया । बुध वार शाम तक टीवी डिबेट में शामिल रहे राजीव त्यागी के अचानक निधन से कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर हैं। पार्टी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

राजीव त्यागी विनम्र स्वभाव के एक कुशल वक्ता थे और टीवी की बहसों में पार्टी का पक्ष जोरदार ढंग से रखते थे। राजीव त्यागी की तबीयत शाम तक पूरी तरह ठीक थी। वे शाम पांच बजे एक टीवी न्यूज चैनल पर डिबेट में शामिल भी हुए थे। बताया जा रहा है कि बाद में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत कौशाम्बी के यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कांग्रेस पार्टी की ओर से ट्विटर पर जारी शोक संदेश में कहा गया है, ”हम राजीव त्यागी के अचानक निधन से बेहद दुखी हैं। वे निष्ठावान कांग्रेसी और सच्चे देशभक्त थे। इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थना उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं।”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने आज अपना बब्बर शेर खो दिया। राजीव त्यागी के कांग्रेस प्रेम व संघर्ष की प्रेरणा हमेशा याद रहेंगे। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि और परिवार को संवेदनाएं।