छठ पूजा: भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया पहला अर्घ्य

पटना बिहार
Spread the love


पटना, 20 नवम्बर एएनएस। लोक आस्था के महापर्व छठ के मौके पर शुक्रवार की शाम व्रतियों ने राजधानी पटना के गंगा घाटों पर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य प्रदान किया। शनिवार की सुबह उगते सूर्य को दूसरा अर्घ्य  देने के साथ छठ पर्व का चार दिनी अनुष्ठान संपन्न होगा। इसके बाद व्रतियां पारण कर ठेकुआ का प्रसाद बांटेंगी। शुक्रवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित करने के लिए राजधानी के साथ देहात के गंगा घाटों, तालाबों, पोखरों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कोरोना संक्रमण से बचने तथा प्रशासन की अपील पर लाखों व्रतियों ने अपने घरों की छतों पर ही सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया।