छत्तीसगढ़ : राजनांदगांव में बम की सूचना के बाद रेल गाड़ी में ली गई तलाशी, एक व्यक्ति हिरासत में

छत्तीसगढ़ राजनंदगांव
Spread the love

राजनांदगांव: 12 नवंबर (ए) छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में खड़ी यात्री गाड़ी में बम होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने ट्रेन और स्टेशन की तलाशी ली। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है।