झारखंड में 21 दिसंबर से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज

झारखण्ड रांची
Spread the love


रांची, 17 दिसम्बर एएनएस। झारखंड सरकार ने गुरुवार को 21 दिसंबर से राज्य में अभिभावकों की अनुमति से 10वीं, 12वीं, मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज और नर्सिंग स्कूल में कक्षाओं के संचालन की अनुमति दे दी है। मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने आज यह जानकारी दी। मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने कहा कि सिनेमा, स्वीमिंग पूल, इंटरटेनमेंट पार्क, जुलूस, खेल प्रतियोगिताओं, कोचिंग और अन्य सभी शिक्षण संस्थाओं पर रोक यथावत जारी रहेगी।
झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1004 हो गई है जबकि संक्रमण के 190 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या अब बढ़कर 112121 हो गई।
स्वास्थ्य विभाग की आज जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 109532 लोग अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 1585 संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
इसके अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई जो पलामू, हजारीबाग और दुमका के संक्रमित व्यक्ति थे।