दिग्विजय सिंह के करीबी कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हुए

गुना मध्य प्रदेश
Spread the love

गुना: सात फरवरी (ए) मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के करीबी माने जाने वाले कांग्रेस नेता सुमेर सिंह बुधवार को यहां केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये।

दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान, सुमेर सिंह को राज्य लोक सेवा आयोग (पीएससी) के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया था।कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि उन्हें दिग्विजय सिंह के परिवार का सदस्य माना जाता है।

सूत्रों ने बताया कि सुमेर सिंह 2010-15 के दौरान कांग्रेस से गुना के जिला पंचायत अध्यक्ष भी चुने गए थे।

उन्होंने बताया कि सुमेर सिंह के साथ उनके बेटे धनंजय सिंह समेत कई समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए।

सूत्रों ने बताया कि गुना सर्किट हाउस में कांग्रेस सदस्य सिंधिया की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। सिंधिया स्वयं भी 2020 में भाजपा में शामिल हुए थे।

हाल के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 230 सीटों में से 163 सीट पर जीत दर्ज की। वहीं, कांग्रेस केवल 66 सीट पर सिमट गई।