नये श्रम कानूनों पर प्रियंका ने मोदी सरकार पर साधा निशाना- ‘वाह री सरकार, आसान कर दिया अत्याचार’

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ, 24 सितम्बर एएनएस। विपक्ष के विरोध के बीच श्रम सुधार से जुड़े तीन विधेयकों को संसद की मंजूरी मिलने पर गुरुवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि भाजपा सरकार ने अत्‍याचार करना आसान कर दिया है। उन्‍होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा-‘इस कठिन समय की मांग है कि किसी की नौकरी न जाए। सबकी आजीविका सुरक्षित रहे। भाजपा सरकार की प्राथमिकता देखिए- भाजपा सरकार अब ऐसा कानून लाई है जिसमें कर्मचारियों को नौकरी से निकालना आसान हो गया है। वाह री सरकार आसान कर दिया अत्याचार।’
प्रियंका ने इसके साथ ही किसान बिल को लेकर भी एक बार फिर सरकार पर हमला बोला। एक अन्‍‍‍य ट्वीट में उन्‍होंने लिखा-‘भाजपा के कृषि बिल के पहले MSP = किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य और बिल पास हो जाने के बाद- MSP = पूंजीपतियों के लिए मैक्सिमम सपोर्ट इन प्रॉफिट किसान कहां जाएगा?’