पार्टी से बगावत करने वाले दो सपा नेताओं को छह साल के लिये निष्कासित किया

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love


लखनऊ, 18 जून (ए)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा ने बागपत के दो नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इनमें बागपत के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओंकार यादव तथा इसी जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष किरण पाल उर्फ बिल्लू प्रधान शामिल हैं। इस बीच पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति से मिर्जापुर के धीरेन्द्र सिंह  को समाजवादी युवजन सभा की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव बनाया गया है। जबकि यशवीर सिंह व मोहम्मद रिजवान खान समाजवादी युवजन सभा की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सदस्य नामित हुए हैं।