महिला से दुष्कर्म के आरोप में अधिवक्ता गिरफ्तार, जिला अदालत से मिली अंतरिम जमानत

आगरा उत्तर प्रदेश
Spread the love

आगरा, चार फरवरी(ए)। यूपी के आगरा में महिला से दुष्कर्म, रंगदारी की मांग करने और धमकी देने के आरोप में एक अधिवक्ता को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, बाद में जिला अदालत ने अंतरिम जमानत दे दी। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।.

उन्होंने बताया कि महिला ने जनवरी के शुरू में अधिवक्ता प्रकाश नारायण शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी।.