मुख्यमंत्री बघेल कुटेलाभाठा में आईआईटी के ब्रिक लेयिंग समारोह सहित अन्य कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

छत्तीसगढ़ रायपुर
Spread the love

दुर्ग,01 दिसम्बर (ए)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 दिसम्बर  को दुर्ग एवं भिलाई में आयोजित विभिन्न लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होगें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपरान्ह 1:30 बजे रायपुर से प्रस्थान कर अपरान्ह 1:55 बजे कुटेलाभाठा भिलाई आयेगें। वे यहां पहुंचकर आईआईटी भिलाई में ब्रिक लेयिंग समारोह में हिस्सा लेंगे। शाम 4 बजे कुटेलाभाठा से प्रस्थान कर शाम 4:10 बजे रविशंकर स्टेडियम दुर्ग आयेंगे। वे यहां लोककला मार्ग का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम पश्चात मुख्यमंत्री श्री बघेल 4:30 बजे दुर्ग में मुख्य अभियंता लोकनिर्माण के कार्यालय का शुभारंभ करेंगे। 4:45 बजे पटेल चैक में निर्मित अनुसूचितजाति विकास  प्राधिकरण के कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। 4:55 बजे पटेल चैक दुर्ग से प्रस्थान कर 5:05 बजे नेहरू नगर भिलाई आयेंगे। वे यहां कार्यालय उप पुलिस अधीक्षक और यातायात मुख्यालय का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल भिलाई नेहरू नगर में निर्मित्त रेल्वे अंडर ब्रिज का लोकार्पण कर आमजनता को समर्पित करेंगे। उल्लेखनीय है कि भिलाई नगर एवं वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हावड़ा-मुंबई रेलमार्ग के किलोमीटर 862ध्9-11 में भिलाई नेहरू नगर रेल्वे क्रासिंग पर सुगम एवं व्यवस्थित यातायात हेतु छत्तीसग? शासन द्वारा रेल्वे अंडडरब्रिज का निर्माण किया गया है यह ब्रिज 11 करोड 64 लाख 47 हजार रूपए की लागत से किया गया है।   कार्यक्रम पश्चात 5:15 बजे नेहरू नगर भिलाई से रवाना होकर 5:25 बजे बापू नगर भिलाई आयेंगे। यहां आयोजित बापू नगर तालाब लोकार्पण में शामिल होकर अण्डा चैक मैदान पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल  यहां  आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री करेंगे नेहरू नगर भिलाई रेल्वे अंडरब्रिज का शुभारंभ सहिते दुर्ग भिलाई में आयोजित अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। दिसंबर 2020 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई भारत के उच्च शिक्षा संस्थानों और राष्ट्रीय महत्व के संस्थान की सबसे प्रतिष्ठित श्रृंखला का हिस्सा है, जो 2022 तक अपने स्थायी परिसर में जाने के लिए तैयार है। एलएंडटी ने अकादमिक ब्लॉकों के आधार के साथ निर्माण के लिए निरंतर प्रगति की है। अकादमिक क्षेत्र के लिए भूमिपूजन और भवनों के अधिरचना का प्रारंभ माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा 2 दिसंबर 2020 को दोपहर 01:00 बजे किया जाएगा यह संस्थान दुर्ग जिले के कुटेलाभाठा भिलाई में स्थापित किया जा रहा है। ताम्रध्वज साहू, लोक निर्माण विभाग मंत्री,रवींद्र चौबे कृषि और जैव प्रौद्योगिकी विभाग,उमेश पटेल तकनीकी शिक्षा मंत्री, गुरु रुद्र कुमार लोक स्वस्थ्य यांत्रिकी विभाग, विजय बघेल संसद सदस्य और सुश्री सरोजपांडे संसद सदस्य भी इस अवसर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आई आईटी भिलाई स्थायी परिसर के 3 डी वास्तु शिल्प मॉडल का अनावरण स्थायी परिसर में किया जाएगा। प्रोफेसर रजत मून  निदेशक भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान भिलाई ने बताया की अधिरचना के निर्माण के लिए सभी प्रारंभिक कार्य पूरे किये गए हैं। निर्माण कार्य के पहले चरण में 18 व्याख्यान हॉल और कक्षाओं अभियांत्रिकी एवं विज्ञान विभागों के लिए दो भवन पुस्तकालय और आईटीआई भवन के साथ साथ एक अबसरवेटरी टॉवर तीन छात्रावास और कई अन्य संरचनाओं के बीच तीन आवासीय टॉवर शामिल हैं। भूमि पूजन समारोह का आयोजन सभी सामाजिक दूरियों के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया जाएगा।