मेघालय के चार विधायकों ने थामा भाजपा का दामन

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर (ए) मेघालय में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और तृणमूल कांग्रेस के तीन विधायकों सहित कुल चार विधायकों ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा की मौजूदगी में इन विधायकों ने यहां पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।.