राजस्थान मामले में राहुल गांधी का भाजपा पर हमला, बोले- सरकार गिराने का षड्यंत्र

राष्ट्रीय
Spread the love

दिल्ली, 24 जुलाई एएनएस ।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के सियासी संकट को लेकर शुक्रवार रात भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को घेरा है। उन्होंने बीजेपी पर मुख्यमंत्री गहलोत की सरकार को गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। इसके अलावा कांग्रेस नेता ने इसे राजस्थान की जनता का अपमान बताया।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘देश में संविधान और कानून का शासन है। सरकारें जनता के बहुमत से बनती व चलती हैं। राजस्थान सरकार गिराने का भाजपाई षड्यंत्र साफ है। ये राजस्थान के आठ करोड़ लोगों का अपमान है। राज्यपाल महोदय को विधान सभा सत्र बुलाना चाहिए ताकि सच्चाई देश के सामने आए।’