लोकतंत्र में अगर एक व्यक्ति को आप भगवान बनाते हैं तो यह लोकतंत्र नहीं, बल्कि तानाशाही है: खरगे

राष्ट्रीय
Spread the love

चित्रदुर्ग (कर्नाटक), आठ जनवरी (ए) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि लोकतंत्र में अगर आप एक व्यक्ति को भगवान बनाते हैं तो यह लोकतंत्र नहीं, बल्कि तानाशाही बन जायेगा।.

खरगे ने समाज के सभी वर्गों, खासतौर से अनुसूचित जाति/ जनजाति और अन्य कमजोर तबके, से संविधान और लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।.