लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 102 सीट पर मतदान प्रारंभ

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 19 अप्रैल (ए) लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार सुबह देश भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 102 सीटों पर मतदान प्रारंभ हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, सिक्किम, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, अंडमान निकोबार, असम, नगालैंड, बिहार, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर की विभिन्न सीटों के लिए मतदान सुबह प्रारंभ हो गया।