नाबालिग लड़की से बार-बार दुष्कर्म करने के मामले में 63 साल के व्यक्ति को 20 साल का कारावास

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 11 नवंबर (ए) दक्षिण पश्चिमी दिल्ली में एक नाबालिग लड़की का बार-बार यौन उत्पीड़न करने और इससे उसके गर्भवती होने के मामले में यहां की एक अदालत ने 63 वर्षीय व्यक्ति को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि व्यक्ति को हाल में अदालत ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत दोषी ठहराया तथा उस पर कुल 1.1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। उन्होंने एक बयान में कहा कि मामला छह फरवरी 2025 को सामने आया, जब एक गर्भवती नाबालिग लड़की के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिली।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान लड़की ने खुलासा किया कि दोषी ने उसे धमकी देकर कई बार उसका यौन शोषण किया।

अधिकारी ने कहा कि फॉरेंसिक जांच से पता चला कि दोषी भ्रूण का जैविक पिता था, जिससे पीड़िता के बयान की पुष्टि हुई और अभियोजन पक्ष का मामला मजबूत हुआ।