रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लगने का सिलसिला जारी

उत्तर प्रदेश बस्ती
Spread the love

बस्ती/सिद्धार्थनगर (उप्र): 12 मार्च (ए) अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध के चलते ईंधन संकट की खबरों के बीच उत्तर प्रदेश के बस्ती और सिद्धार्थनगर जिलों में गैस एजेंसियों के बाहर रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें देखी गईं।

सूत्रों के अनुसार, बस्ती जिले के बनकटी ब्लॉक के महादेवा चौराहे पर स्थित गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए तड़के चार बजे से ही खासी भीड़ उमड़ी। सुबह लगभग सात बजे जब एजेंसी का दरवाजा खुला तो लोग सिलेंडर लेने के लिए अंदर की ओर दौड़ पड़े।