बगदाद: 14 मार्च (ए)
) इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिकी दूतावास परिसर के भीतर एक हेलीपैड पर मिसाइल से हमला हुआ। इराक के दो सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के पास मौजूद फुटेज में शनिवार सुबह दूतावास परिसर के ऊपर धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है। इराकी सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, हमले के तुरंत बाद पूरे ग्रीन ज़ोन इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर लिया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में अमेरिकी दूतावास परिसर के अंदर से धू-धू कर घना काला धुआं उठता दिखाई दे रहा है। हालांकि, अब तक अमेरिकी प्रशासन की तरफ से किसी के घायल होने या बड़े नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दुनिया में अमेरिका के सबसे बड़े राजनयिक केंद्रों में शामिल यह विशाल दूतावास परिसर पहले भी ईरान समर्थित मिलिशिया द्वारा दागे गए रॉकेट और ड्रोन का कई बार निशाना बना है।