काहिरा के बाहरी राजमार्ग पर आग लगने से कम से कम 30 लोगों की मौत, 15 घायल

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

काहिरा: 26 नवंबर (एपी) मिस्र की राजधानी काहिरा के चारों ओर बने एक प्रमुख राजमार्ग पर बुधवार को आग लगने से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका। मंत्रालय ने बताया कि इस घटना में कम से कम 15 लोग घायल भी हुए हैं।

मिस्र की राजधानी के बाहर बने रिंग रोड पर घटनास्थल पर बचावकर्मी जलती हुई कारों से लोगों को बाहर निकाल रहे थे। एपी के वीडियो में दमकलकर्मी कारों के बीच फैल रही आग पर काबू पाने की कोशिश करते दिखाई दिए। काहिरा के उपनगर इम्बाबा के वर्राक जिले में घटनास्थल के पास सैकड़ों लोग जमा हो गए।

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने एक बयान जारी करके मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की।