पाकिस्तान ने देश में विकसित जहाज-रोधी हथियार प्रणाली का सफल परीक्षण किया

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

इस्लामाबाद: 21 अप्रैल (ए)) पाकिस्तान की नौसेना ने स्वदेशी रूप से विकसित जहाज-रोधी हथियार प्रणाली का सफल परीक्षण किया। सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग  के अनुसार, यह परीक्षण बेहद सफल रहा और इसने लक्ष्य को उच्च सटीकता के साथ भेदकर अपनी परिचालन क्षमता साबित की। यह पाकिस्तान के रक्षा कार्यक्रमों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।