ईरान शांति के लिए भारत की पहल का स्वागत करेगा: गरीबाबादी

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 13 मई (ए) ईरान के उप विदेश मंत्री काजिम गरीबाबादी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम एशिया में शांति का माहौल कायम करने के लिए भारत जैसी प्रमुख शक्तियों द्वारा की गई किसी भी पहल का ईरान स्वागत करेगा।

उन्होंने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के अनुरूप होर्मुज जलडमरूमध्य से व्यापारिक जहाजों के आवागमन के लिए एक नया सेवा और भुगतान-आधारित ढांचा विकसित कर रहा है।