नयी दिल्ली: 22 जून (ए)
) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तीन मंजिला एक व्यावसायिक भवन में आग लगने से कम से कम 12 छात्रों की मौत पर गहरा दुख जताया।
प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता की भी घोषणा की।