लाहौर: नौ जुलाई (ए)
) पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री इसहाक डार के एक रिश्तेदार सहित आठ संदिग्धों के डीएनए नमूने की जांच किये जाने के बीच चिकित्सकीय जांच में दो विदेशी महिलाओं के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
नीदरलैंड और वेनेजुएला की दो महिलाओं का कथित तौर पर 29 जून को कुछ लोगों ने अपहरण कर उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया था।