राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के वीआईपी दर्शन पास की आईडी ब्लॉक

अयोध्या उत्तर प्रदेश
Spread the love

अयोध्या: नौ जुलाई (ए)) श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पूर्व महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी अनिल मिश्रा और विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव की डिजिटल आईडी निष्क्रिय कर दी हैं। मंदिर प्रशासन से जुड़े सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इन आईडी का इस्तेमाल वीआईपी दर्शन पास जारी करने में कथित अनियमितताओं को रोकने के उपायों के तहत किया गया है।