वाशिंगटन: 26 अगस्त (ए) भारत और अमेरिका के शीर्ष अधिकारियों ने असैन्य परमाणु क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के उपायों पर बुधवार को चर्चा की।
परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष अजित कुमार मोहंती ने यहां अमेरिका के ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट के साथ बातचीत की। यह बैठक अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की समुद्री अनुप्रयोग के लिए परमाणु प्रौद्योगिकी लाइसेंस (एटीएलएएस) पहल की मंत्रिस्तरीय शुरुआत से पहले हुई।