सीधी: 29 सितंबर “(ए) मध्यप्रदेश के सीधी जिले में मंगलवार को तीन वाहनों में सवार नकाबपोश बदमाशों का एक समूह ओडिशा पुलिस के एक दल पर हमला कर रीवा की अदालत में पेशी के लिए ले जाए जा रहे एक कैदी को छुड़ाकर फरार हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी के अनुसार, जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में रीवा-सीधी सीमा पर स्थित छुहिया घाटी में दोपहर के समय यह घटना हुई।