गोरखपुर (उप्र): आठ मार्च (ए) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि पर भरोहिया के पितेश्वरनाथशिव मंदिर में जलाभिषेक तथा गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के आरोग्य, सुख, समृद्धि व शांति की कामना की।
यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।मुख्यमंत्री आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह लखनऊ से पीपीगंज के भरोहिया स्थित पितेश्वरनाथ शिव मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। जलाभिषेक करने के बाद मुख्यमंत्री ने भरोहिया में शिव मंदिर के सामने स्थित गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ के परिसर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।इसके बाद मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और उन्होंने भगवान भोले शंकर का रुद्राभिषेक किया।