भाजपा की सपना सिंह बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश गाजीपुर
Spread the love

गाजीपुर,03 जुलाई (एएनएस)। भारी गहमागहमी के मध्य अध्यक्ष जिला पंचायत पद हेतु मतदान आज शनिवार की सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट में आरम्भ हुआ। कलेक्ट्रेट के चारों तरफ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनायी गयी थी। हर तरफ पुलिस फोर्स तैनात रही।मतदान पूर्ण होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई। इसमें भाजपा प्रत्याशी सपना सिंह को 47 व सपा प्रत्याशी कुसुमलता यादव को मात्र 20 मत मिले। घोषणा के बाद जिलाधिकारी ने सपना सिंह को प्रमाणपत्र प्रदान किया।
इस महत्वपूर्ण चुनाव मे भाजपा प्रत्याशी सपना सिंह ने 27 मतो से विजयश्री प्राप्त की। सपना सिंह की जीत की खबर से भाजपाइयों में जबरदस्त उत्साह रहा जबकि सपा खेमें में उदासी छा गयी।
बताते चलें कि जनपद में 67 जिला पंचायत सदस्य हैं जिनके द्वारा अध्यक्ष पद का चयन मतदान प्रक्रिया से होना है। अध्यक्ष पद पर काबिज होने के लिए कम से कम 34 जिला पंचायत सदस्यों का सहयोग आवश्यक होगा। वैसे इस महत्वपूर्ण पद के लिए भाजपा व सपा प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर रही।