कांग्रेस ने लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की

राष्ट्रीय
Spread the love

नई दिल्ली,28 मार्च (ए।कांग्रेस ने बुधवार देर रात लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की है। इसमें चार राज्यों की 14 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। कांग्रेस ने इस सूची में चार राज्यों की 14 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। इसमें उत्तर प्रदेश और तेलंगाना की चार लोकसभा सीट, मध्य प्रदेश और झारखंड की तीन-तीन लोकसभा सीटें शामिल हैं।कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में गुना से राव यादवेंद्र सिंह, दामोह से तारवीर सिंह लोधी, विदिशा से प्रताप भानु शर्मा, झारखंड में खुंटी से कालीचरण मुंडा, लोहरदगा से सुखदेव भगत, हजारीबाग सीट से जय प्रकाशभाई पटेल को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा तेलंगाना में आदिलाबाद से डॉ. सुगुन कुमारी चेलीमला, निजामाबाद से ततीपति जीवन रेड्डी, मेडक से नीलम मधु, भोनगीर से चमला किरण कुमार रेड्डी को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने डॉली शर्मा को गाजियाबाद और शिवराम वाल्मीकि को बुलंदशहर से अपना लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया है। इसके अलावा पार्टी ने नकुल दुबे को सीतापुर और वीरेंद्र चौधरी को महाराजगंज से मैदान में उतारा है