देश में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में आये 72 हजार 330 नए केस,459 की मौत

राष्ट्रीय
Spread the love


नई दिल्ली, 01 अप्रैल (ए)। देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 72हजार 330 नये केस सामने आए हैं।  इस दौरान कुल 459 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देशभर में कोविड के मामलों की संख्या  1 करोड़ 22 लाख 21 हजार 665 हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में 1करोड़ 14 लाख 74 हजार 683 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। इधर कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो ये आंकड़ा 5 लाख 84 हजार 055 पर हैं। और देशभर में अबतक 1 लाख 62 हजार 927 लोगों की जान जा चुकी है।