देहरादून: 12 अक्टूबर (ए) डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है । राष्ट्रपति भवन से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव एवं मार्गदर्शन से उत्तराखंड के विकास को नयी दिशा व गति मिलेगी ।
उन्होंने कहा कि बिसेन का दीर्घ राजनीतिक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण तथा सार्वजनिक जीवन में उनका उल्लेखनीय योगदान प्रेरणादायी है।
बिसेन मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा के पूर्व सांसद रह चुके हैं ।
बिसेन, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह का स्थान लेंगे जो पांच साल से अधिक समय से प्रदेश में राज्यपाल का पद संभाल रहे हैं। पूर्व सैन्य अधिकारी ने 15 सितंबर 2021 को उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली थी ।