नयी दिल्ली: 31 अक्टूबर (ए) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उन्होंने ‘‘भारत की आत्मा पर हमला’’ किया है और उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए।
गांधी ने यहां ‘जन महाभियोग’ कार्यक्रम के समापन भाषण में यह दावा भी किया कि निर्वाचन आयोग समेत देश के विभिन्न संस्थानों पर ‘‘कब्जा’’ कर लिया गया है और मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम हटाए गए हैं।
