होमगार्ड की नाबालिग बेटी की गैंगरेप के बाद हत्‍या, बरामदे में सोई लड़की की सुबह अर्द्ध नग्न हालत में तालाब किनारे मिली लाश

उत्तर प्रदेश जौनपुर
Spread the love

जौनपुर, 30 जून (ए)। उत्‍तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी की गैंगरेप कर हत्या कर दी गयी। सूचना मिलते ही जहां सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए वही कई थानों की पुलिस के साथ एसपीआरए त्रिभुवन सिंह, सीओ चोब सिंह घटना स्थल पर पहुंच गए। मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली बदलापुर में तैनात होमगार्ड की 17 वर्षीय बेटी मंगलवार रात घर के बाहर बरामदे में सोई थी। बुधवार सुबह घर से 700 मीटर दूर सिवान में तालाब के किनारे उसकी लाश मिली। मौके की स्थिति से लगता है कि उसके साथ  गैंगरेप हुआ है। 
परिजनों के अनुसार रात एक बजे आंख खुली तो उनकी बेटी चारपाई से गायब थी। पूरी रात खोजबीन करते रहे। सुबह लगभग पांच बजे 700 मीटर दूर सिवान स्थित तालाब के किनारे अर्धनग्नावस्था में उसकी लाश मिली। चेहरे सहित शरीर पर कई जगह खरोच सहित चोट के निशान थे। लगता है की उसने दुराचारियों से संघर्ष किया था। मौके पर मिले खून से लथपथ अंडरगारमेंट को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जांच हेतु फोरेंसिंक टीम भी पहुंचकर नमूना लिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।