जयशंकर ने रूबियो के समक्ष वीजा संबंधी चिंताएं उठाईं, कहा-वैध आवागमन पर असर नहीं पड़ना चाहिए

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 24 मई (ए)) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रूबियो के समक्ष ट्रंप प्रशासन की ओर से वीजा और आव्रजन नीतियों में किए गए बदलावों को लेकर भारत की चिंताएं उठाईं और कहा कि इस नीतिगत बदलाव से वैध आवागमन पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए।

जयशंकर ने रूबियो के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में ये टिप्पणियां कीं। दोनों नेताओं ने व्यापक वार्ता की, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों में सुधार पर ध्यान केंद्रित किया गया। पिछले एक साल में व्यापार और शुल्क (टैरिफ) पर वाशिंगटन की नीतियों के कारण द्विपक्षीय संबंध तनाव के दौर से गुजर रहे हैं।