नयी दिल्ली: 26 नवंबर (ए) कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के सह-संयोजक सौरव दास ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि संविधान दिवस के अवसर पर बी आर आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मेरठ जाते समय उन्हें उत्तर प्रदेश की सीमा पर रोक दिया गया। सौरव दास ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह संविधान दिवस पर मेरठ में बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर फूल चढ़ाने जा रहे थे, लेकिन उन्हें सीमा पर रोककर आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या उत्तर प्रदेश में आंबेडकर को श्रद्धांजलि देना अपराध है।
[1, 2, 3]
