झारखंड में लोकसभा चुनाव चार चरणों में होंगे

झारखण्ड रांची
Spread the love

रांची: 16 मार्च (ए) झारखंड की 14 लोकसभा सीट के लिये चार चरणों में चुनाव होंगे।

निर्वाचन आयोग ने शनिवार को घोषणा की कि राज्य में मतदान 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को होंगे।मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से एक जून तक सात चरणों में होंगे। मतगणना चार जून को होगी।

झारखंड की कुल 14 लोकसभा सीट में से पांच अनुसूचित जनजाति और एक सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। राज्य में 2.54 करोड़ से अधिक मतदाता हैं, जिनमें 1.29 करोड़ पुरुष, 1.24 करोड़ महिलाएं और 413 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। इनमें 22 लाख मतदाता पहली बार वोट देंगे।

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 14 में से 11 सीट पर जीत हासिल की थी, जबकि उसकी सहयोगी आजसू पार्टी को एक सीट मिली, जबकि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को एक-एक सीट मिली थी।

झारखंड में पिछला लोकसभा चुनाव भी चार चरणों में हुआ था।