नयी दिल्ली: नौ जुलाई (ए)
) दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने हरि बॉक्सर-लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के लिए 10 करोड़ रुपये की रंगदारी के वास्ते एक कारोबारी की टोह लेने के आरोप में गणित के एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान शालीमार बाग निवासी 35 वर्षीय अमित बिश्नोई उर्फ रूद्र प्रताप सिंह के तौर पर हुई है। अमित बिश्नोई, मुखर्जी नगर के एक नामी काेचिंग सेंटर में गणित का शिक्षक है। उसने पीड़ित के मुखर्जी नगर स्थित दफ्तर की रेकी की थी और उसका वीडियो बनाकर विदेश में छिपे गैंग्सटर हरी बाॅक्सर को भेजा था। उसके बाद हरी बाक्सर ने पीड़ित से भारी-भरकम रंगदारी मांगी थी और रकम न देने पर उन्हें और उनके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी थी।डीसीपी प्रवीण कुमार त्रिपाठी के मुताबिक अमित बिश्नोई, मूलरूप से हिसार का रहने वाला है, वर्तमान में वह शालीमार बाग में रह रहा था। 15 जून को मुखर्जी नगर में रहने वाले पीड़ित के वाट्सएप पर विदेश के नंबर से काॅल आई थी। काॅलर ने खुद को हरी बाॅक्सर बताकर उनसे 10 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। धमकी दी गई थी कि अगर एक हफ्ते के भीतर पैसे नहीं दिए गए, तो वह उन्हें और उनके बच्चों को जान से मार देगा।