नयी दिल्ली: नौ जुलाई (ए)
) दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने हरि बॉक्सर-लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के लिए 10 करोड़ रुपये की रंगदारी के वास्ते एक कारोबारी की टोह लेने के आरोप में गणित के एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान शालीमार बाग निवासी 35 वर्षीय अमित बिश्नोई उर्फ रूद्र प्रताप सिंह के तौर पर हुई है।