लखनऊ,21 अगस्त (ए)। उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात मेरठ और झांसी के एसएसपी समेत नौ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।जिन अफसरों का तबादला किया गया है, उनमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ रहे अविनाश पांडेय को पुलिस मुख्यालय लखनऊ से संबंध किया गया है। झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रहे बीबीजीटीएस मूर्ति को मेरठ का एसएसपी, सुलतानपुर एसपी रहीं श्रीमती चारू निगम को यूपी डायल-112 एसपी लखनऊ, गोंडा एसपी रहे विनीत जायसवाल को सुलतानपुर, बिजनौर एसपी रहे अभिषेक को एसपी गोंडा, बलरामपुर एसपी रहे विकास कुमार झांसी का एसएसपी, संभल एसपी रहे कृष्ण कुमार को बिजनौर, बाराबंकी पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक रहे विकास चंद्र त्रिपाठी को संभल एसपी, हरदोई के एएसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह को एसपी बलरामपुर बनाया गया है।
