लंदन: 14 अगस्त (एपी) रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रयासों की बृहस्पतिवार को प्रशंसा की।
यह बयान ऐसे वक्त आया है जब दोनों नेता अलास्का में शुक्रवार को होने वाले अहम अमेरिका-रूस शिखर बैठक की तैयारी कर रहे हैं।रूसी समाचार एजेंसी TASS के मुताबिक, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ होने वाली वार्ता की रूपरेखा पर चर्चा हुई। बैठक के बाद पुतिन ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन युद्ध समाप्त करने के लिए “ईमानदार प्रयास” कर रहा है। उन्होंने संकेत दिया कि मॉस्को और वॉशिंगटन के बीच परमाणु हथियार नियंत्रण (न्यूक्लियर आर्म्स कंट्रोल) पर एक समझौता संभव है, जो शांति को मजबूत करने में मदद करेगा।
रूसी समाचार एजेंसी TASS के अनुसार, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को देश के शीर्ष सैन्य, सुरक्षा और विदेश नीति अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ होने वाली वार्ता के सभी पहलुओं पर चर्चा की गई।
बैठक के बाद पुतिन ने अमेरिकी प्रशासन की भूमिका की खुलकर सराहना करते हुए कहा कि वॉशिंगटन, यूक्रेन संघर्ष समाप्त करने के लिए “ईमानदार प्रयास” कर रहा है। यह बैठक शुक्रवार को अलास्का में होने वाली है और इसे रूस-यूक्रेन युद्ध में किसी ठोस समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। दोनों नेता इस मुलाकात में युद्धविराम, शांति वार्ता, आर्थिक प्रतिबंधों में संभावित ढील, और ऊर्जा-खनिज सहयोग जैसे मुद्दों पर भी चर्चा कर सकते हैं