जम्मू-कश्मीर में सड़क हादसा, एक की मौत, छह गंभीर रूप से घायल

राष्ट्रीय
Spread the love

जम्मू, 16 जून (ए)) जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में मंगलवार को एक कार के सड़क के डिवाइडर से टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि विशंभर दास नामक व्यक्ति कार चला रहे थे और वे जम्मू से कठुआ की ओर जा रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना सांबा के दयानी चौक के पास हुई।

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि दास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और पांच अन्य रिश्तेदार इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है।