रांची: छह जून (ए)
) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को आरोप लगाया कि कुछ ताकतें देश के युवाओं को ‘नकारात्मक राजनीति’ की ओर धकेलने की कोशिश कर रही हैं।
उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके का स्पष्ट संदर्भ देते हुए कहा, “विदेश में बैठे कुछ लोग यह मान लेते हैं कि वे भारत के युवाओं को दिशा-निर्देश दे सकते हैं।”