जयपुर: 25 मई (ए)
) राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के नई मंडी घड़साना थाने में तैनात एक पुलिस उपनिरीक्षक को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि आरोपी रामेश्वरलाल को ब्यूरो की बीकानेर इकाई ने ट्रैप कार्रवाई के दौरान रंगे हाथों पकड़ा।एसीबी के एडिशनल एसपी विनोद कुमार ने बताया- परिवादी की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि परिवादी का आरोप था- 2025 में जमीनी विवाद से जुड़े दर्ज मामले में एफआर लगवाने के लिए एसआई रामेश्वर लाल ने परिवादी से 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी।परिवादी और एसआई के बीच 20 हजार रुपए में बात तय हुई थी। एडिशनल एसपी ने बताया कि शिकायत का सत्यापन होने के बाद आज एसआई रामेश्वर लाल को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप कर लिया है।
एडिशनल एसपी विनोद कुमार ने बताया कि घड़साना पुलिस थाने में 2025 में जमीनी विवाद को लेकर मामला दर्ज था। इस मामले की जांच एसआई रामेश्वर कर रहे थे। उन्होंने बताया कि परिवादी ने एसीबी को शिकायत की थी कि इस मामले में कोर्ट का स्टे होने के बावजूद भी एसआई रामेश्वर लाल परिवादी को तंग और परेशान कर रहा है।
परिवादी ने आरोप लगाया था कि घड़साना पुलिस थाने में दर्ज मामले में एफआर लगाने के लिए एसआई रामेश्वर लाल 50 हजार रुपए मांग रहा है, लेकिन दोनों के बीच 20 हजार में सौदा तय हुआ था। उन्होंने बताया कि परिवादी की शिकायत का सत्यापन होने पर सोमवार को एसीबी की टीम ने कार्रवई करते हुए एसआई रामेश्वर लाल को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया है। एसीबी की टीम दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।