कन्नूर (केरल): 21 अगस्त (ए) केरल में एक नवविवाहित डॉक्टर ने अपनी शादी के जश्न को बीच में रोककर समारोह में बीमार पड़ीं भोजन व्यवस्था संभालने वाले दल (कैटरिंग कर्मचारी) की दो महिला सदस्यों को प्राथमिक उपचार दिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
कन्नूर के पानूर की रहने वाली डॉक्टर शिरीन सुबैर का विवाह डॉक्टर रिजाज के साथ हो रहा था, तभी कैटरिंग दल की दो महिलाएं बीमार पड़ गईं। इनमें से एक महिला की नाक से खून बहने लगा, जबकि दूसरी को चक्कर आने की शिकायत हुई। इसके बाद वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने शादी के जोड़े में मौजूद शिरीन को मदद के लिए बुलाया।
